राजस्थान के प्रतापगढ़ में जनजाति महिला को निर्वस्त्र कर दुर्व्यवहार की घटना अत्यंत शर्मनाक और झकझोर देने वाली है। दो दिन बीत जाने के बाद भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी दोनों आंखें बंद करके गहरी निद्रा में सो रहे हैं
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान का ढोंग करने वाले राजनीतिक गिद्धों को पीड़ित महिला की चीखें तक नहीं सुनाई दे रही।
अभाविप, इस मामले में राजस्थान के माननीय उच्च न्यायालय से सीधे हस्तक्षेप की मांग करते हुए दोषियों को कठोरतम दंड देने की मांग करती है।





