विजन दस्तावेज-2030 तैयार करने के लिए एडीएम ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से की चर्चा

✓ Link copy हो गया!

पावटा(मोहन गौड़)राजस्थान मिशन 2030 अभियान को ब्लॉक में सफल बनाने के लिए उपखंड अधिकारी पावटा बी. एल.स्वामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति के सभागार में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान उपखंड अधिकारी पावटा बी. एल. स्वामी ने बताया कि प्रदेश के विकास, प्रदेशवासियों की खुशहाली, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और राजस्थान को साल 2030 में देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित राजस्थान के लिए विजन दस्तावेज-2030 तैयार किया जा रहा है। इस दस्तावेज में जिले से प्रबृद्वजनों,विषय विशेषज्ञों, हितधारकों,युवाओं और समाज के सभी वर्गों के सुझावों और आकांक्षाओं,अपेक्षाओं को युद्धस्तर पर सम्मिलित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि बैठक में राजस्व भूमि से संबंधित हितधारकों को भू-राजस्व कानूनों के विशेषज्ञों,भूमि सुधार से संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि और काश्तकार आदि को शामिल कर राज्य सरकार के निर्देशानुसार किए गए परामर्श गतिविधियों का पूर्ण दस्तावेजीकरण किया गया।कार्यक्रम में एजेंडों का समाहीकरण विद्यमान राजस्व कानूनों और नियमों के सरलीकरण,प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने एवं वांछित अनुमतियों के शीघ्र निस्तारण एवं परस्पर राजस्व विवादों को कम करने के लिए सुझाव लेने के क्रम में किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राज्य सरकार के 4 सालों के नवाचार,उन्नति के लिए उठाए गए कदम और कानूनी सरलीकरण की जानकारी,विद्यमान राजस्व कानूनों और नियमों के सरलीकरण,राजस्व कार्यों की प्रक्रिया के सरलीकरण के क्रम में विस्तृत चर्चा की गई।वही उपखंड अधिकारी पावटा बी.एल. स्वामी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठक मे आने के सख्त निर्देश दिये व नही आने पर कार्यवाही की बात कहीं।वही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जनता की समस्याओ से अवगत करवाने वाले जनप्रतिनिधियों के फोन उठाने की बात कहीं।

Fact Post News
Author: Fact Post News