कोटपूतली(सीताराम गुप्ता)लगातार 45 वें दिन राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सरकार की दमनकारी नीतियों व प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में नर्सेज की जायज 11 सुत्रीय मांगों के समर्थन में बीडीएम चिकित्सालय बहरोड़ चिकित्सालय तथा जिले की समस्त सीएचसी,पीएचसी, चिकित्सालयों में दो धंटे कार्य बहिष्कार कर गेट मीटिंग हुई।संयुक्त संघर्ष समिति सह संयोजक पूर्ण सिंह शेखावत ने बताया कि कोटपुतली बहरोड़ जिले की समस्त तहसीलों में प्रत्येक सीएचसी,पीएचसी,सब सेंटर पर 2 घंटे का कार्य बहिष्कार रहा।कोटपूतली कलेक्टर सुभम् चौधरी के फील्ड दौरे पर होने की वजह से उनके ऑफिस में प्रतिनिधि को नर्सेज का 11 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम देकर सरकार के चुनावी घोषणा पत्र की प्रतियां जिनमे कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर करना,प्लेसमेंट,यूटीवी,संविदा,ठेका प्रथा दूर करना,आदि सरकार के मुख्य एजेंडे में थे।सभी नर्सेज अधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रतियो को जलाया और नारे बाजी कर सरकार को चेताया की यदि 4 सितंबर तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो 5 सितंबर से राजस्थान की समस्त नर्सेज कर्मी,एएनएम,एलएचवी,ट्यूटर्स अनिश्चित काल के लिए सामूहिक अवकास पर चले जायेंगे,जिससे जनता जनार्धन को और मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए राज्य सरकार स्वम जिम्मेदार होगी।





