पावटा (मोहन गौड़) विधायक इन्द्राज गुर्जर द्वारा गुरुवार दोपहर 12 बजे से पावटा पंचायत समिति सभागार में विराटनगर व पावटा उपखंड के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन कर विभिन्न निर्माण कार्यों सड़क,सामुदायिक भवन व अन्य विकास योजनाओं के संबंध में समीक्षा व जल जीवन मिशन योजना की जानकारी एवं वर्तमान में निर्माण कार्य एवं अन्य सभी विभागों के निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। जहाँ विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए विधायक इंद्राज गुर्जर ने कई जगह सड़क निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने,निर्माणाधीन सभी सड़कों को समयबद्ध पूरा करने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये।वही पीडबल्यूडी अधिकारियों ने बैठक में बताया की काफ़ी सड़कें टेंडर प्रक्रिया में है जिनके टेंडर इसी माह खुल जाएँगे।टेण्डर खुलते ही इनका काम शुरू कर दिया जायेगा।वही विधायक इंद्राज गुर्जर ने बजट घोषणा के तहत नगरपालिका क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए उनमें आ रही समस्याओं को सुलझाने के एसडीएम बजरंग लाल स्वामी को निर्देश दिए। वही विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 400 करोड़ की सड़के स्वीकृत हैं।जिनको समयबद्ध पूरा करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक इंद्राज गुर्जर ने सहायक अभियंता विधुत विभाग कपिल शर्मा को सड़कों के बीच में रहे विधुत पोलो को शिफ़्ट करने के निर्देश देते हुए जलदाय विभाग की जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की व विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने की बात कहीं।वही विधायक इंद्राज गुर्जर ने कहा कि विराटनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता के हित से जुड़े कार्यों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी विकास कार्यों को करने के लिए प्रमुख भूमिका निभाते हैं इसलिए किसी भी अधिकारी से लापरवाही की अपेक्षा नहीं की जा सकती।बैठक में उपस्थित पीडब्ल्यूडी के अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।विधायक ने विभाग के पैंडिंग कार्यों का ब्यौरा पूछा और उन्हें युद्धस्तर पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।वही विधायक इंद्राज गुर्जर ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।विधायक गुर्जर ने कहा कि सरकार की मंशा योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को उठा कर विकास की मुख्य धारा से जोडऩा है।जिसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर मीटिंग में उपखंड अधिकारी पावटा बी.एल.स्वामी,उपखंड अधिकारी विराटनगर मूलचंद लुणीया,पावटा तहसीलदार अजयपाल यादव,पावटा विकास अधिकारी सुरेश पारिक, पावटा प्रागपुरा नगरपालिका ईओ मनीषा यादव,विधुत विभाग सहायक अभियंता कपिल शर्मा,पावटा सीएचसी प्रभारी डॉ.देवेंद्र शर्मा,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पावटा महेश गुप्ता,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विराटनगर मुरलीधर यादव, पीडबल्यूडी सहायक अभियंता पीएचईडी सहायक अभियंता,जेईएन गगन गुर्जर सहित विराटनगर,पावटा ब्लॉक के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





