*रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को रक्षासूत्र बाँधा*

✓ Link copy हो गया!

जयपुर(सुनील शर्मा)रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय जानता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर ने राजस्थान की करोड़ों महिलाओं की तरफ़ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षा सूत्र बांधा।डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय कैबिनेट ने उज्जवला लाभार्थियों के लिए रसोई गैस में ₹400 की सब्सिडी और अन्य सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस में ₹200 की छूट देने का जो फ़ैसला लिया है वह करोड़ों महिलाओं को संबल प्रदान करने का कार्य करेगा।आम जनता के हित में लिए गए इस निर्णय हेतु प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करती हूँ।डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को रक्षा सूत्र बांध कर ख़ुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ।माननीय प्रधानमंत्री ने देश ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में नया कीर्तिमान स्थापित किया है और आज विश्व पटल पर भारत की साख बढ़ाने का कार्य नरेंद्र मोदी जी ने किया है।

Fact Post News
Author: Fact Post News