अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी को दिया समर्थन

✓ Link copy हो गया!

इंद्रप्रस्थ गार्डन में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी को दिया समर्थन, कहा- कांग्रेस ने 10 को तक वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में होगा सर्वांगीण विकास

बाड़मेर स्थित इंद्रप्रस्थ गार्डन में मंगलवार को अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। इसमें मुस्लिम समाज ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश चौधरी के पक्ष में समर्थन दिया। अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” के विजन पर काम कर रहे है। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से देश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है और देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने को लेकर उत्साहित है।

भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने मुस्लिम समाज की प्रबुद्ध वर्ग बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही मुस्लिम समाज को वोट बैंक बनाकर उनके सर्वांगीण विकास को बाधित करके रखा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हुए विकसित भारत के संकल्प में अल्पसंख्यक समुदाय ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समर्थन किया, इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। बैठक में पूर्व मंत्री अशरफ अली खिलजी, अकबर अली, अब्दुल रहमान तेली सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के मौजिज लोग उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra