सरपट दौड़ती कार बनी आग का गोला, चालक ने भागकर बचाई अपनी जान

✓ Link copy हो गया!

अजमेर: क्षेत्र के हनुवंतपुरा-खेड़ा में हाइवे सरपट दौड़ती कार आग का गोला बन गई, कार में अचानक आग लग जाने पर चालक ने दूर भागकर जान बचाई, वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-टैंकर से पानी डलवाकर आग पर काबू पाया.

इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ बता दें, पीसांगन निवासी किशन ढंझा मारुति कार 8 हंड्रेड में पीसांगन लौट रहा था, हनुवंतपुरा-खेड़ा के पास स्पार्किंग से अचानक कार में आग लग गई और धूं-धूं कर जलने लगी, उसी दरम्यान चालक ने दूर भागकर जान बचाई.

आग की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और गैस किट की आशंका जताते हुए दूर से नजारा देखने लगे, सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल गुलाबराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और टैंकर के पानी से आग पर काबू पाया, करीब पौन घण्टे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra