लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, सचिन पायलट को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रभारी

✓ Link copy हो गया!

जयपुर: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024)  से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. AICC ने प्रभारियों के दायित्वों में परिवर्तन कर दिया है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की जगह अविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाया है.

तो वहीं सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा रमेश चेनिथल्ला को महाराष्ट्र और मोहन प्रकाश को बिहार का प्रभारी बनाया है. मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक का और भंवर जितेंद्र को मध्यप्रदेश का इंचार्ज बनाया गया है. वहीं अगर बात राजस्थान की करें तो पार्टी ने विधानसभा चुनावों में हार के बाद भी सुखजिंदर सिंह रंधावा पर भरोसा जताया है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra