जोधपुर में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट के बाहर पुतला दहन करेंगे, पूर्व विधायक और पार्षदों सहित कार्यकर्ता होंगे शामिल

✓ Link copy हो गया!

कांग्रेस आज जोधपुर में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 14 बार आपत्ति दर्ज होने बावजूद SIR मतदाताओं का नाम जोड़ना, नाम हटाने का एक तरफा निर्णय लेने के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बाद कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन होगा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। ओमकार वर्मा ने कहा- भारत में इस प्रकार से चुनाव आयुक्त द्वारा किया गया कृत्य लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। जिस प्रकार से वर्तमान में चुनाव हो रहे हैं, वह आम जनता के अधिकारों का हनन है।

सरकार जिस प्रकार से नगर निगम के चुनाव में सता का दुरुपयोग किया है। वह आम जनता के सामने हैं। आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी।

ये होंगे शामिल

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संजय गौड़ ने बताया- कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर 4 से 5 बजे तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे तथा पुतला दहन करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक,कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ताओं के शामिल होंगे।

Fact Post News
Author: Fact Post News