जोधपुर-घर के सामने कुत्ता घुमाने से टोका, पीट-पीटकर मार डाला:मामा-भांजे ने आधी रात किया हमला, बेहोश होने तक डंडे मारते रहे

✓ Link copy हो गया!

जोधपुर के उदयमंदिर थाना क्षेत्र में कुत्ता घुमाने के कारण हुए विवाद में 26 सितंबर को फलोदी के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार घटना 25 सितंबर को राईकाबाग एरिया की है। यहां किराए पर रहने वाले जसवंत सिंह (23) का पड़ोस में रहने वाले मोहित से झगड़ा हो गया था।

आरोप है कि मोहित 25 सितंबर की शाम को कुत्ता घुमा रहा था, कुत्ते ने जसवंत के घर के सामने गंदगी कर दी थी। इसी बात पर विवाद हुआ था।

देर रात मोहित ने मामा दामिनी कांत और दो दोस्तों के साथ जसवंत पर हमला कर दिया था। घायल जसवंत ने 26 सितंबर को इलाज के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था।

कुत्ता घुमाने से मना किया था

पुलिस के अनुसार, फलोदी के आमला निवासी प्रेम सिंह (26) ने उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका छोटा भाई जसवंत सिंह (23) और वे खुद नेशनल हैंडलूम में सेल्समैन हैं।

दोनों राईकाबाग में लालसिंह हैंडीक्राफ्ट के पीछे किराए के मकान में रहते हैं। शुक्रवार (25 सितंबर) देर रात मोहित उनके घर के सामने कुत्ता घुमा रहा था।

जसवंत और उसका दोस्त घर के बाहर बैठे थे। उन्होंने मोहित से कहा कि कुत्ता यहां गंदगी कर रहा है, इसलिए वो इसे यहां न घुमाए, लेकिन वो झगड़ा करने लग गया।

अब AI से समझिए पूरा मामला

मोहित और जसवंत के बीच विवाद देर रात करीब एक बजे हुआ था। पुलिस अब जसवंत के साथ मौजूद दोस्त से भी पूछताछ करेगी।
मोहित और जसवंत के बीच विवाद देर रात करीब एक बजे हुआ था। पुलिस अब जसवंत के साथ मौजूद दोस्त से भी पूछताछ करेगी।
जसवंत के भाई ने आरोप लगाया कि मोहित ने कुत्ते को और कहीं घुमाने से मना कर दिया था। उसने कहा था कि वो यही कुत्ता घुमाएगा।
जसवंत के भाई ने आरोप लगाया कि मोहित ने कुत्ते को और कहीं घुमाने से मना कर दिया था। उसने कहा था कि वो यही कुत्ता घुमाएगा।
मोहित और उसके साथी विवाद के कुछ मिनट बाद ही वापस लौट आए थे। इसके बाद उन्होंने मारपीट की।
मोहित और उसके साथी विवाद के कुछ मिनट बाद ही वापस लौट आए थे। इसके बाद उन्होंने मारपीट की।
मारपीट के दौरान मोहित के दो साथी पहले भाग गए थे। जबकि मोहित और उसका मामा काफी देर तक जसवंत को पीटते रहे।
मारपीट के दौरान मोहित के दो साथी पहले भाग गए थे। जबकि मोहित और उसका मामा काफी देर तक जसवंत को पीटते रहे।

घर में जबरन घुसे, बाहर घसीटकर पीटा

25 सितंबर की रात करीब 1.30 बजे मोहित अपने मामा और दो दोस्तों के साथ वापस आया। आरोपी जोर-जोर से उनका दरवाजा खटखटाते रहे। जैसे ही उन्होंने गेट खोला आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

वो जसवंत को घर से बाहर घसीटकर ले गए। उन्होंने जसवंत को लाठी-डंडों से पीटा। जिसके बाद उसे सड़क पर पटककर भाग गए।

सिर में लगी चोट, वेंटिलेटर पर था

26 सितंबर दोपहर को पुलिस जब महात्मा गांधी हॉस्पिटल (एमजीएच) पहुंची, तो जसवंत वेंटिलेटर पर था। सिर में गंभीर चोटें थीं। उसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी।

थाना अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि जसवंत के भाई ने मामले में 26 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। उनके आरोपों के आधार पर 27 सितंबर को आईटी कंपनी में काम करने वाले मोहित, एडवोकेट लक्की और प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले दामिनी कांत को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने 28 सितंबर को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है

Fact Post News
Author: Fact Post News