इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और पत्नी फंदे पर लटके:डायरी में लिखा सुसाइड नोट; वॉट्सएप पर लगाया ‘अंतिम जोहार’ का स्टेटस

✓ Link copy हो गया!

धौलपुर में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर बलराम मीणा (37) ने सोमवार को पत्नी सरोज मीणा (33) के साथ सुसाइड कर लिया। पति-पत्नी के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। मैनेजर ने मरने से पहले अपने वॉट्सएप अकाउंट पर ‘अंतिम जोहर’ का स्टेटस लगाया था।

स्टेटस देखकर दोस्त उनके घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बंद था। उसने धक्का दिया तो दरवाजे के पीछे रखा सिलेंडर हट गया और दरवाजा खुल गया। पति बाहर के कमरे और पत्नी अंदर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मामला निहालगंज थाना इलाके का है।

मैनेजर ने वॉट्सएप पर अपनी और पत्नी की फोटो के साथ ये स्टेटस भी लगाया था, जिसे देख दोस्त पुष्पेंद्र घर पहुंचा था।
मैनेजर ने वॉट्सएप पर अपनी और पत्नी की फोटो के साथ ये स्टेटस भी लगाया था, जिसे देख दोस्त पुष्पेंद्र घर पहुंचा था।

4 साल को बेटा और भतीजा गया था स्कूल

ASP वैभव शर्मा ने बताया- करौली के नादौती गांव निवासी बलराम मीणा (37) परिवार के साथ गुरुद्वारे के पास एक किराए के मकान में रहते थे। दंपती के एक बेटा आरुष (4) है, जो पहली क्लास में पढ़ता है। बड़े भाई का बेटा भी साथ में रहता है, जो चौथी क्लास में पढ़ता है। दोनों सुबह स्कूल गए थे।

सुसाइड की सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बलराम मीणा ने मरने से पहले डायरी में सुसाइड नोट भी लिखा है। सुसाइड नोट में तीन दोस्तों और दो भाइयों के साथ माता-पिता के लिए अलग-अलग बातें लिखी है। दोस्त पुष्पेंद्र को बेटे का ध्यान रखने के लिए लिखा है।

मैनेजर परिवार के साथ गुरुद्वारे के पास इसी मकान में किराए से रहते थे।
मैनेजर परिवार के साथ गुरुद्वारे के पास इसी मकान में किराए से रहते थे।

26 तारीख से बना रहे थे सुसाइड की योजना

ASP ने बताया- पति-पत्नी 26 सितंबर से सुसाइड करने का प्लान बना रहे थे। 26 तारीख को डायरी में लिखा- हमारे दोनों बच्चे सो रहे हैं, अब हमने सुसाइड करने की योजना टाल दी है। उसके बाद आज माता-पिता के लिए लिखा- अपना ध्यान रखना। थक गए, हम आराम करना चाहते हैं।

21 सितंबर से ऑफिस नहीं गए थे मैनेजर

मैनेजर ने दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर वॉट्सएप पर 3 अलग-अलग स्टेटस लगाए थे, जिनमें दो स्टेटस पर अपने और पत्नी के फोटो लगाए थे। अंतिम स्टेटस पर ‘अंतिम जोहार’ लिखा था, जिसे देख दोस्त पुष्पेंद्र घर पहुंचा था। बलराम मीणा 21 सितंबर से अपने ऑफिस नहीं गए थे, जिसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

Fact Post News
Author: Fact Post News