जयपुर में चाकू से गला काटकर दादी की हत्या की:पुलिस ने आरोपी पोते को डिटेन किया, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली

✓ Link copy हो गया!

जयपुर में मंगलवार को पोते ने बुजुर्ग दादी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने अरोपी पोते को डिटेन कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

SHO दिलीप सिंह ने बताया- भट्टा बस्ती इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घटना हुई पुलकित (25) ने अपनी दादी विमला देवी की हत्या की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ADCP बजरंग सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे।

भट्टा बस्ती इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इस घर में हत्या हुई।
भट्टा बस्ती इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इस घर में हत्या हुई।
कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर बैठे परिजन।
कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर बैठे परिजन।
Fact Post News
Author: Fact Post News