*भारद्वाज के पैरों में छाले देख जनता ने दिया विजय श्री का आशीर्वाद*
*सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी भारद्वाज से कार्यालय पर खुद मिलने आए आमजन,नंगे पांव चलने के संकल्प की तारीफ की*
जयपुर(सुनील शर्मा) सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज के नंगे पांव रहने के संकल्प से प्रभावित होकर हजारों लोगों ने शुक्रवार को कार्यालय पहुंच कर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।लोगों ने कहा कि पहली बार हमने कोई जनप्रतिनिधि देखा है,जिसने जनता के लिए नंगे पांव रहने का संकल्प लिया है।भारद्वाज के पैरों में पड़े छालों को देखकर बुजुर्ग लोगों ने उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दिया।उन्होंने कहा कि पुष्पेंद्र भारद्वाज ने 5 साल तक जनहित के अनेक कार्य किए।उन्होंने पुष्पेंद्र का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान भारद्वाज ने कहा कि आप सभी मुझे अच्छे से जानते हो।भारद्वाज ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि बिना कोई पद पर रहते हुए मैंने 5 साल तक आप लोगों की निस्वार्थ सेवा की।मैंने मेरे हिस्से का फर्ज पूरा निभा दिया है।उन्होंने कहा कि आपने देखा ही है कि मैंने अपने परिवार से ज्यादा चिंता *सांगानेर के परिवार* की है। आपका बेटा-आपका भाई पुष्पेंद्र भारद्वाज सुख-दुख में 24 घंटे आपके साथ खड़ा रहा।उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से चुनावी माहौल खराब किया जा रहा है।मैं आपसे हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि यह देश का चुनाव नहीं,सांगानेर विधानसभा का चुनाव है।आप वोट देने से पहले यह सोचें कि 5 साल आपके दुख-दर्द में कौन खड़ा रहा।कोरोना में कौन आपका हमदर्द बना।किस विधायक से आप हक से अपनी मांग पूरी करवा सकते हैं।जीतने के बाद कौन आपके लिए खड़ा रहेगा।उन्होंने कहा कि यदि आपके दिल से इन सवालों के जवाब में पुष्पेंद्र भारद्वाज का नाम आए तो मेरी आपसे फिर हाथ जोड़कर अपील है कि वोट रूपी आशीर्वाद देकर मुझे विजयी बनाएं।इस दौरान उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद आप और हम मिलकर सांगानेर को आदर्श विधानसभा बनाएंगे।इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पेंद्र भारद्वाज को भरोसा दिलाया कि वे उन्हें इस बार विधायक बनाकर ही दम देंगे।भारद्वाज ने हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त किया।
*कार्यकर्ताओं से किया बूथ मजबूत करने का आह्वान*
इसके अलावा भारद्वाज ने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग भी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने की अपील की।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को बुलाकर लाना है।सभी से कांग्रेस को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करनी है।
*भारद्वाज को मिला कई समाजों का समर्थन*
पुष्पेंद्र भारद्वाज की सादगी और विकास पुरुष की छवि से प्रभावित होकर इस बार सिंधी समाज,जैन समाज सहित कई समाजों ने उन्हें समर्थन भी दिया है।भाजपा जनप्रतिनिधियों की अकर्मण्यता के चलते इस बार भारद्वाज की लहर चल पड़ी है।ऐसे में इस बार सांगानेर में कांग्रेस रिकॉर्ड मतों से जीतकर इतिहास बनाने वाली है।











