IND vs NZ: रोहित ने जड़ा वर्ल्ड कप में छक्कों का अर्धशतक, यूनिवर्स बॉस को पीछे छोड़ बने पहले बल्लेबाज

✓ Link copy हो गया!

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने पूरा कर लिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित ने ये कीर्तिमान अपने नाम किया. 50वें छक्के साथ रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के दिग्गज बल्लेबाज़ और जाने माने सिक्स हिटर क्रिसे गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल ने टूर्नामेंट में 49 छक्के लगाए थे.

अब भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल में 29 गेंदों में 162.07 के स्ट्राइक रेट से 47 रन स्कोर किए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इन 4 छक्कों के साथ रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में 50 छक्कों की आंकड़ा पार करते हुए 51 पर पहुंच गए हैं. जबकि क्रिस गेल ने 35 मैचों की 34 पारियों में 49 छक्के लगाए थे. वहीं रोहित शर्मा ने महज़ 27 मैचों की 27 पारियों में 51 छक्के जड़ दिए हैं.

विराट के पास इतिहास रचने का मौकाः
वहीं विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अब तक 49 शतक जमा चुके हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में वह फिलहाल सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं. आज अगर वह शतक जड़ देते हैं तो वह नामुमकिन समझे जाने वाले सचिन के वनडे शतकों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. इसी के साथ वनडे के असली किंग की रेस में भी वह खुद को सचिन से आगे कर लेंगे.

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाना है. मुकाबला आर पार का रहने वाला है. क्योंकि जीतने वाली टीम टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में प्रवेश करेगी. जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जायेगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra