घरवालों ने डांटा तो लड़के ने सुसाइड किया:सीकर के स्कूल में 9th क्लास का स्टूडेंट था, पिता सरकारी टीचर हैं

✓ Link copy हो गया!

सीकर में सरकारी टीचर के 14 साल के बेटे ने सुसाइड कर लिया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। मां घर लौटीं तो बेटे की लटकी लाश देखकर हो होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस आशंका जता रही है कि घरवालों की डांट के बाद लड़के ने यह कदम उठाया है। मामला उद्योग नगर इलाके का है।

इसी साल सीकर शहर में पढ़ने आया था उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुड़ानिया ने बताया- गिर्राज गुर्जर (14) पुत्र महावीर प्रसाद ने बुधवार सुबह सुसाइड कर लिया। वह मूल रूप से नारदा, पाटन (सीकर) का रहने वाला था। सीकर शहर के प्राइवेट स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ता था। मां और अपनी बड़ी बहन के साथ इसी साल सीकर में पढ़ने आया था। तीनों राधा किशनपुरा में किराए के मकान में रहते थे।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला लड़के की मां आज (बुधवार) सुबह बेटी को छोड़ने गई थी। मां वापस लौटी तो बेटा कमरे के गेट और चौखट के बीच चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर लटका मिला। पुलिस शव को हॉस्पिटल लेकर गई और पोस्टमॉर्टम करवाया।

कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह पढ़ाई में भी होशियार था। नियमित रूप से स्कूल जाता था। उसकी किसी से कोई लड़ाई नहीं थी। आशंका है कि परिजनों ने किसी बात को लेकर उसे डांटा होगा। उसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra