उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध करवाना प्राथमिकता:आरती डोगरा एमडी

✓ Link copy हो गया!

जयपुर राज्य की बिजली वितरण कंपनियों की अध्यक्ष आरती डोगरा ने सोमवार को जोधपुर डिस्कॉम सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में आरती डोगरा ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में गति लाने तथा बिजली चोरी रोकने के अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।साथ ही डोगरा ने कहा कि सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

टीएंडडी लॉस कम करने के निर्देश

अध्यक्ष ने कहा कि टीएंडडी लॉस कम करना डिस्कॉम की प्राथमिकता है।इसके लिए ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रिब्यूशन स्तर पर प्रभावी निगरानी,तकनीकी सुधार और जिम्मेदारी तय की जाए।साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक स्तर पर कार्यों की निरंतर समीक्षा करें और जहां ट्रिपिंग अथवा आपूर्ति व्यवधान की समस्या हो,उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में प्रबंध निदेशक डॉ.भंवरलाल ने डिस्कॉम की कार्य प्रगति के बारे में विस्तार से बताया।इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आरडीएसएस योजना के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए ताकि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण परिणाम प्राप्त हो सकें।

कॉल सेंटर का डोगरा ने किया निरीक्षण

साथ ही अध्यक्ष डोगरा ने बैठक के बाद कॉल सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।इसके साथ ही उन्होंने स्काडा सेंटर का अवलोकन कर तकनीकी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ भंवरलाल भी उनके साथ रहे।

बैठक में निदेशक (तकनीक) वी.के. छंगाणी,निदेशक (वित्त) ओ.पी.सीरवी सहित संभागीय मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं लेखा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra