उदयपुर में बच्चे को 3 कुत्तों ने घेरकर नोचा, घसीटा, सड़क पर किड्स स्कूटर चला रहा था, पीछे से भागकर आए, फिर जमीन पर गिराया

✓ Link copy हो गया!

उदयपुर में 5 साल के मासूम पर कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को जमीन पर गिरा दिया और घसीटते रहे। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची। महिला ने कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया।

घटना रविवार शाम की न्यू आरटीओ रोड स्थित गौतम विहार कॉलोनी की है। इसका सीसीटीवी सोमवार को सामने आया।

यहां रहने वाले दिनेश साहू के बेटे गौरांश पर किड्स स्कूटर चलाते समय कुत्तों ने हमला किया था। कुत्ते ने बच्चे के पेट-पैर पर काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां प्रीति बाहर आई । परिजन बच्चे को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने एनिमल एंड संस्था को कॉल किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

5 साल का गौरांश, जिस पर कुत्तों ने हमला किया।
5 साल का गौरांश, जिस पर कुत्तों ने हमला किया।

मासूम पर कुत्तों के हमले की तस्वीरें…

बच्चे को देखते ही तीन कुत्ते उसकी ओर दौड़े।
बच्चे को देखते ही तीन कुत्ते उसकी ओर दौड़े।
बच्चा भागने लगा तो पीछे से कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।
बच्चा भागने लगा तो पीछे से कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।
बच्चा नीचे गिर गया तो कुत्ते उसे घसीटते हुए ले गए।
बच्चा नीचे गिर गया तो कुत्ते उसे घसीटते हुए ले गए।
बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां प्रीति साहू बचाने आई और कुत्तों को भगाकर बेटे को गोद में लिया।
बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां प्रीति साहू बचाने आई और कुत्तों को भगाकर बेटे को गोद में लिया।

2 महीने पहले भी बच्चे को घायल किया था, एक बच्ची की मौत हो चुकी 2 महीने पहले भी शहर की कॉलोनी में 8 साल के मासूम बच्चे पर कुत्तों का झुंड टूट पड़ा था। कुत्तों ने बच्चे के हाथ, पैर और कमर में काटा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज आने के बाद आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग उठी थी। करीब एक साल पहले मस्तान बाबा दरगाह के पास एक 5 साल की बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह नोच लिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

हाईकोर्ट स्ट्रीट डॉग को शेल्टर होम भेजने का दे चुका आदेश बता दें हाल ही में कुत्तों के हमलों को गंभीर मानते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने नगर निगम को इन्हें पकड़ने और आबादी वाले क्षेत्रों से हटाने की पूरी छूट दी थी। कोर्ट ने निर्देश दिए कि 8 सप्ताह में सभी स्ट्रीट डॉग को शेल्टर होम में भेजा जाए।

राजस्थान में साल 2024 में डॉग बाइट के 3 लाख से ज्यादा केस सामने आए थे। इस साल भी कुत्तों के साथ दूसरे आवारा जानवरों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।

राजस्थान हाईकोर्ट ने जिम्मेदार सरकारी एजेंसियों को सड़कों से आवारा जानवरों को हटाने का आदेश दिया था। कार्रवाई को प्रभावित करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी कराने का आदेश दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra