सीकर पुलिस ने एक ही दिन में 700 गाड़ी पकड़ी:एसपी बोले- रोजाना होगी कार्रवाई,अतिक्रमण हटाने के लिए भी चलेगा विशेष अभियान

✓ Link copy हो गया!

सीकर में ब्लैक फिल्म और गाटर लगी गाड़ियों के खिलाफ आज पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत 700 गाड़ियों को एमवी एक्ट में जब्त किया है। जिन वाहनों को चालान करने के बाद रिलीज किया गया उन्हें ब्लैक फिल्म और गाटर हटवाकर ही छोड़ा गया।

700 गाड़ी पकड़ी

अभियान की जानकारी देते हुए सीकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि सीकर जिले के थाना इलाकों में आज यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अलग-अलग जगह से ब्लैक फिल्म और गाटर लगे 700 वाहनों जब्त किया गया है। चालान की कार्रवाई होने के बाद जिन वाहनों को रिलीज किया गया उन्हें गाटर और ब्लैक फिल्म हटाकर ही छोड़ा गया।

एसपी प्रवीण नायक का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
एसपी प्रवीण नायक का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

रोजाना होगी कार्रवाई

एसपी ने बताया कि पुलिस रोजाना शाम की पैदल गश्त के दौरान भी यह कार्रवाई करेगी। ब्लैक फिल्म, गाटर और एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एसपी ने बताया कि अब शहर में सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

दुकानों के बाहर लोगों ने जो अतिक्रमण किया है। इसके साथ ही सड़कों पर जो अतिक्रमण करके रेहड़ी लगाकर सामान बेचते हैं। उनके खिलाफ भी पुलिस लगातार अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra