भरतपुर में टेम्पो ड्राइवर को गोली मारने वाला गो-तस्कर पकड़ा:पुलिस की गाड़ी पर भी की थी फायरिंग, गो-वंश से भरी पिकअप लेकर हुए थे फरार

✓ Link copy हो गया!

डीग जिले की कुम्हेर थाना पुलिस ने एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक टेम्पो ड्राइवर को गोली मार दी थी। इससे पहले पुलिस दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस की गाड़ी और टेम्पो पर फायरिंग की थी।

बाइक सवारों ने बताया टेम्पो में गाय है

कुम्हेर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 24 जुलाई 2024 को एक टाटा मैजिक डीग की तरफ से नदबई की तरफ जा रहा था। टेम्पो के पीछे तिरपाल लगी हुई थी। उसी दौरान दो बाइक सवार लोग कुम्हेर कस्बे से तिराहे की तरफ पहुंचे। दोनों बाइक सवार लोगों पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी को बताया की टेम्पो में गाय भरी हुई हैं। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी भी टेम्पो का पीछा करने लगी।

संदीप इसी टेम्पो में था, इस दौरान तस्कर की गोली उसे लगी थी।
संदीप इसी टेम्पो में था, इस दौरान तस्कर की गोली उसे लगी थी।

पुलिस ने टेम्पो का 10 किलोमीटर किया पीछा

पुलिसकर्मियों ने टेम्पो को रुकने का इशारा किया लेकिन, ड्राइवर टेम्पो को भगाता रहा। पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर तक टेम्पो का पीछा किया। पीछा करने के समय जहांगीरपुर में एक पिकअप खड़ी मिली। वहां पर गो तस्कर गायों को इकट्ठा कर पिकअप में भर रहे थे। वहां पर टेंपो रुका, टेम्पो के पीछे पुलिस की गाड़ी भी पिकअप के पास रुकी। तभी पिकअप में बैठे बदमाशों ने टेम्पो और पुलिस की गाड़ी पर दो फायर किए और, पिकअप और टेम्पो बरताई गांव की तरफ लेकर भाग गए।

संदीप की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन किया था। तस्वीर संदीप की मां की है जो प्रदर्शन के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी थी।
संदीप की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन किया था। तस्वीर संदीप की मां की है जो प्रदर्शन के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी थी।

टेम्पो ड्राइवर के सीने में लगी थी गोली

तभी टेम्पो थोड़ा आगे चलकर रॉन्ग साइड जाकर रुक गया। टेम्पो की खलासी साइड से एक व्यक्ति उतरा। उसने अपना नाम नरेश निवासी सोनगांव होना बताया। नरेश ने बताया कि जो गो तस्करों ने फायर किया था। उसमें से एक गोली टेम्पो के ड्राइवर संदीप लगी है। पुलिस ने देखा तो संदीप के सीने से खून निकल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

कल कुम्हेर पुलिस ने दिलशाद निवासी सुडाका थाना सदर नूंह हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले दो आरोपियों की पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra