अजमेर में ई-रिक्शा पलटने से लड़के की मौत:दरगाह जियारत के लिए आया था, परिवार को मुहैया कराई एम्बुलेंस

✓ Link copy हो गया!

अजमेर दरगाह जियारत के लिए आए किशोर की देल्ली गेट पर ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई। गंज थाना पुलिस ने परिजनों की सहमति पर बिना पोस्टमॉर्टम शव उनके सुपुर्द कर दिया।

गंज थाना पुलिस के अनुसार गुजरात निवासी सैयद मुज्जयन अली (17) पुत्र अबरार अली शनिवार सुबह 4 बजे ट्रेन से अपने साथियों रिश्तेदारों के साथ अजमेर पहुंचा था। मृतक और उसके साथियों ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की। इसके बाद सभी ई-रिक्शा से आनासागर झील देखने रवाना हुए।

पुलिस के अनुसार देल्ली गेट के समीप मेहंदी गेस्ट हाउस पर ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। रिक्शा में कोने पर बैठा मुज्जयन सिर के बल गिर गया। अंदरूनी चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचा। परिजनों की सहमति के बिना पोस्टमॉर्टम शव सौंप दिया।

मृतक और उसके मित्रों रिश्तेदारों की आर्थिक स्थिति देख अंजुमन सैयद जादगान की ओर से शव भिजवाने के लिए निशुल्क एम्बुलेंस मुहैया कराई गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra