ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरे ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर:नेशनल हाईवे पर सीकर के बावड़ी बस स्टैंड के पास हादसा

✓ Link copy हो गया!

सीकर में नेशनल हाईवे-52 पर ऑक्सीजन गैस के सिलेंडरों से भरे एक ट्रक ने आगे चल रही स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि घटना के समय आस-पास कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना हाईवे पर बावड़ी स्टैंड के पास हुई। जानकारी के अनुसार- ट्रक ड्राइवर जयपुर से सीकर की ओर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जा रहा था। बावड़ी स्टैंड के पास अचानक ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसों में क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो गाड़ी।

सूचना मिलते ही रींगस पुलिस थाने के एएसआई सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि हादसे में जनहानि नहीं हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू करवाया गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है- हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।\

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra