11वीं के स्टूडेंट ने घर पर लगाई फांसी, घर में मचा हड़कंप

✓ Link copy हो गया!

अजमेर: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में 11वीं के छात्र ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के लोग जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली गई. गुर्जर धरती निवासी जैनेश देर रात घर पर पहुंचा और अपने कमरे में जाकर अंदर से खुद को बंद कर लिया. परिवार के सदस्य सुबह उसे उठाने के लिए गए तो वह कमरे में लटका मिला. जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग घर में इकट्ठा हो गए.

परिवार के लोग उसे फंदे से उतर कर जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अलवर गेट थाना पुलिस ने बताया कि गुर्जर धरती निवासी जैनेश ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार को किसी तरह का शक नहीं है, परिवार ने लिखित में पोस्टमार्टम नहीं करवाने की शिकायत दी है. बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

Fact Post News
Author: Fact Post News