मुख्यालय से कमांड सेंटर से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव टेलीकास्टिंग के जरिए रखी गई पैनी नजर

✓ Link copy हो गया!

जयपुर (अनिल शर्मा) राजस्थान आवासन मंडल द्वारा जयपुर,जोधपुर, उदयपुर में ली जा रही सीधी भर्ती परीक्षा-2023 के पहले दिन दोनों पारियों को मिलाकर प्रदेश भर में कुल 63.19% छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पहले दिन के लिए 16 हजार 814 अभ्यर्थियों को परीक्षा में उपस्थित होना था,जबकि 10 हज़ार 626 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी

सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग द्वारा ली जा रही परीक्षा के सभी केंद्रों की लाइव टेलीकास्टिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल और फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती भी की गई है।गौरतलब है कि 258 विभिन्न पदों के लिए कुल 59 हजार 968 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए थे मंडल मुख्यालय पर स्थापित कमांड सेंटर से सभी केंद्रों की निरंतर मॉनिटरिंग भी की गई।

Fact Post News
Author: Fact Post News