पावटा (मोहन गौड) विराटनगर में कोटपूतली बहरोड सीएमएचओ डॉ.निर्मल कुमार जैन ने सीएचसी विराटनगर की आकस्मिक विजिट की।रविकांत जांगिड़ नोडल अधिकारी द्वारा बताया कि संस्था पर समय पर साफ सफाई किए जाने तथा इसकी मॉनिटरिंग हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ द्वारा मरीज के लिए पार्किंग व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई तथा सही व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।ओपीडी आईपीडी में आने वाले मरीजों को चिरंजीवी योजना की जानकारी एवं प्रचार-प्रसार करने के बारे में अवगत करवाया।सीएमएचओ द्वारा आने वाले सभी मरीजों का शीघ्र ओपीडी रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए। आपातकाल में आने वाले मरीजों का तुरंत उपचार,सीएमएचओ द्वारा वार्ड में भर्ती मरीजों से संस्था पर मिलने वाली निशुल्क दवाइयां एवं जांच के बारे में जानकारी ली तथा सभी स्टाफ को यूनिफॉर्म एवं आईडी कार्ड में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।





